n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 5 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। चेतावनी दी है कि समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। अध्यक्षता जिलाप्रधान साहून खान ने की, संचालन सुनील कुमार ने किया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों के आत्मसम्मान की है। आगजनी से आम जनता को नुकसान हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। कुलदीप प्रधान, शमशेर, चरण सिंह, सुरजीत, अनिल कुमार, विनय, राजकुमार, केसर, जोगिंदर, पवन, सुनील कुमार, आनंद, मंजीत, जगत आदि मौजूद रहे।






