छत से गिरे शख्स की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी के गांव जाड़रा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक मकान की छत से गिर जाने के कारण पूर्व सरपंच के भाई भरत सिंह की जान चली गई। भरत सिंह अपने पुराने मकान की छत तुड़वा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।

former sarpanchs brother dies tragically after falling from roof in jadra accident occurred while demolishing house

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : गांव जाड़रा में बन रहे मकान की छत से गिरकर शनिवार को पूर्व सरपंच के भाई की मौत हो गई। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के भाई भरत सिंह (52) मकान बनाने के लिए अपने पुराने मकान की छत के लेंटर को तुड़वा रहे थे। अचानक असंतुलित होकर वे छत से नीचे गिर गए, हादसे में उनकी जान चली गई।