गुड़गांव में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां हुईं तेज़

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। बासपदमका और सोहना पंचायत समिति वॉर्ड-5 में कुल पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बासपदमका ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं। सोहना वॉर्ड-5 में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

gurgaon panchayat by election preparations intensify in baspadamka and sohna 5 candidates in the fray for 5 wards

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पंचायत उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिले के बासपदमका और सोहना पंचायत समिति वॉर्ड-5 में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ ही, बासपदमका ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं, जबकि सोहना वॉर्ड-5 में दो प्रत्याशी हैं। मतदान सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित केंद्रों पर ही मतगणना की जाएगी। जरूरत पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान की भी व्यवस्था की गई है।