n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
नगर निगम गुड़गांव (MCG) ने मॉनसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। कमिश्नर प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई पॉन्ड रिवाइवल कमिटी की बैठक में शहर के तालाबों के पुनर्जीवन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और माइक्रो STP प्रॉजेक्ट्स से जुड़े फैसले लिए गए। सभी प्रॉजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
निगम ने उन 28 तालाबों को चिन्हित किया है, जो जलभराव वाले एरिया के नजदीक हैं। प्रथम चरण में मॉनसून से पहले इन तालाबों की खुदाई, गाद निकालने और जल धारण क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। दूसरे चरण में मॉनसून के बाद इनको इको-फ्रेंडली, पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 159 खराब पड़े रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। 206 नई मॉड्यूलर RWH संरचनाओं का निर्माण जारी है। निगम एरिया में 49 माइक्रो STP हैं, इनकी क्षमता 2275 केएलडी है। 41 काम कर रहे हैं।






