n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सुशांत लोक थाना एरिया के कन्हई कॉलोनी स्थित एक पीजी से दो लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने अपने ही रूम पार्टनर पर चोरी का संदेह जताया है, जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालदा के सरमद शाहिद अहमद ने बताया कि वह गुड़गांव की कन्हई कॉलोनी में एक पीजी में रहते हैं। 25 अप्रैल को वह मामा के घर सुशांत लोक गए थे। लौटे तो उनका लैपटॉप और कंपनी की ओर से मिला लैपटॉप गायब थे। आराेप है कि घटना के समय उनका रूम पार्टनर दीपक कमरे पर मौजूद था, जो अब लापता है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।






