n NBT न्यूज, वसई : नायगांव पूर्व मुंबई अहमदाबाद हाइवे से सटे मालजी पाडा इलाके में बड़े पैमाने पर मैंग्रोव को काटकर वहां अवैध भरनी करके आरएमसी प्लांट व अन्य आद्योगिक कारखाने शुरू है। वर्तमान में भी कई जगहों पर मैंग्रोव को नष्ट करने अवैध भरनी शुरू है। इस मामले में रेवेन्यू विभाग ने शुक्रवार को 39लोगों के खिलाफ नायगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होने बड़े पैमाने पर मैंग्रोव काटे हैं, और उस क्षेत्र में मिट्टी, ड्रेबिज डालकर जलस्रोत दूषित किया है। नायगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नायगांव पूर्व सर्वे क्रमांक 125,126,127 व सर्वे क्रमांक 78,79,81,82,116 ,117 मौजे जुचंद्र यह जमीन लगभग 16 हेक्टर है। इस पूरे भूखंड में कुछ जमीन सरकार की भी है,यहां बड़े पैमाने पर मैंग्रोव के पौधे थे। कुछ सालों पहले इस भूखंड पर जमीन मालिकों ने अवैध भरनी करके मैंग्रोव काटकर यहां अवैध आरएमसी प्लांट व औद्योगिक कारखाने बना दिए। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में होते हुए भी इस पर कोई कार्रवाई नही हुई, इसलिए आज भी यहां बड़े पैमाने पर मैंग्रोव को नष्ट करके अवैध तरीके मिट्टी भराव जारी है।






