हार्डवेयर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-8 में बिल्डर्स हार्डवेयर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिए। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करोड़ों रुपये के पैकिंग मटेरियल और मशीनें जल गईं।

massive fire in noida hardware factory millions lost due to short circuit

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-8 स्थित बिल्डर्स हार्डवेयर फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही फेज-1 थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की 10 गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि जब फैक्ट्री में आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। फैक्ट्री मालिक दिल्ली निवासी बीएम गर्ग के अनुसार इस घटना में करीब एक करोड़ का पैकिंग मटेरियल, कई मशीन और फैक्ट्री के दस्तावेज जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 10 गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे बाद टीम ने आग पर काबू कर लिया। हालांकि जब हादसे हुआ उस समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है।