ट्रैक्टर चालक ने 2 साल के मासूम को कुचला, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह के हींगनपुर गांव में एक दुखद घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मोहम्मद माज को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

nuh 2 year old toddler playing outside home crushed by tractor dies in hospital

n NBT न्यूज, नूंह : पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव हींगनपुर में घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेिकन मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता सकील ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनका 2 साल का बेटा मोहम्मद माज घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान एक शख्स तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाते हुए आया और बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटा ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।