n NBT न्यूज,लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कला कार्यशालाओं का प्रदेश के कई हिस्सों में आयोजन पहले ही आरंभ किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अब राजधानी लखनऊ के कला प्रेमियों के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुनील ने बताया कि लखनऊ में कार्यशाला के लिए 20 मई से फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह से होगी। फॉर्म अकादमी में ऑफ लाइन प्राप्त किए जा सकेंगे। इस बार अकादमी ने एक समावेशी पहल करते हुए आयु की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया है। 100 रुपये में पूरी कार्यशाला की सुविधा उपलब्ध होगी।






