n NBT रिपोर्ट, पटौदी : गांव सांपका के पास कार की टक्कर से ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव मिलकपुर के सुनील कुमार एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर हैं। 27 अप्रैल को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव सांपका के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड में आकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर उन्हें मानेसर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में सुनील कुमार का बायां हाथ टूट गया, इस पर ऑपरेशन करना पड़ा। सुनील के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






