nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अप्रैल माह में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 8,288 लोगों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर 82 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान के दौरान चालक बिना हेलमेट के 3,549 चालान कर 35.49 लाख रुपये जुर्माना लगाया। पिलियन बिना हेलमेट के 4,739 चालान कर 47.39 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बिना हेलमेट के चालकों से ज्यादा पीछे बैठने वाली सवारियों के चालान काटे गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि राजस्व वसूलना उद्देश्य नहीं, लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।






