'समाधान नहीं हुआ, तो करेंगे सामूहिक आत्महत्या'

नवभारतटाइम्स.कॉम

झज्जर की छारा अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने से आढ़ती और किसान नाराज हैं। बारिश से लाखों का गेहूं खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर वे सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे। लघुसचिवालय में प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी गई हैं। सीएम से मिलने की भी बात कही गई है।

warning of mass suicide farmers and arhtiyas distressed over wheat lifting issue in jhajjar grain mandi

n NBT न्यूज, झज्जर : जिले की छारा अनाज मंडी में गेहूं उठान न होने से परेशान आढ़तियों और किसानों में गुस्सा है। आढ़तियों ने समाधान न होने पर प्रशासन को सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। लघुसचिवालय में प्रदर्शन किया। कहा कि बारिश से मंडी में 30 लाख रुपये से ज्यादा का गेहूं खराब हो चुका है। आरोप लगाया शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। समाधान न होने पर सीएम से मिलने की भी बात कही।