फर्ज़ी इन्वेस्टमेंट ऐप से 45 लाख की ठगी, 3 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

साइबर सेल ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। गिरोह में एक बैंक अधिकारी भी शामिल है। आरोपियों ने एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी से फर्जी ऐप और वेबसाइट के जरिए करीब 45.33 लाख रुपये की ठगी की। वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाते थे।

फर्ज़ी इन्वेस्टमेंट ऐप से 45 लाख की ठगी, 3 अरेस्ट

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने निवेश के नाम पर स्कैम करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बैंक अधिकारी भी शामिल है। आरोपी ठगी की रकम को छिपाने के लिए ‘ म्यूल बैंक अकाउंट ’ का इस्तेमाल करते थे। इनके टारगेट पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते थे। उन्हें लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाए जाते थे, जिनमें पैसा ट्रांसफर कर तुरंत निकाल लिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब 45.33 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने एक फर्जी मोबाइल एप और वेबसाइट तैयार की थी, जो किसी जानी मानी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसी दिखती थी। इसी के जरिए पीड़ित को भरोसे में लेकर उससे बड़ी रकम निवेश के नाम पर ट्रांसफर करवाई गई।

रेकमेंडेड खबरें