'मंत्री जी सेक्टर-37 में पानी की सप्लाई 3 घंटे करने की है जरूरत'

नवभारतटाइम्स.कॉम

मंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में जन समस्याएं सुनीं। सेक्टर-37 के लोगों ने पानी की सप्लाई बढ़ाने और रास्ते खोलने की मांग की। बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर्स के निवासियों ने ट्रैफिक लाइट लगाने की गुहार लगाई। मलेरना गांव के लोगों ने अवैध निर्माण के नोटिस पर चिंता जताई।

minister rajesh nagar heard public grievances instructed to increase water supply in sector 37 to 3 hours

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

मंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि अन्य पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सेक्टर-37 से आए नागरिकों ने इलाके के एक रास्ते को बंद रखने, नए ट्यूबवेल लगाने, पानी की सप्लाई का समय 2 घंटे से बढ़ाकर 3 घंटे करने और एमसीएफ कार्यालय के अंडरग्राउंड वॉटर टैंक में लीकेज दूर कराने की मांग की।

मंत्री ने संबंधित विभागों को इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। वहीं बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर्स के निवासियों ने मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने और पीक आवर्स में लगने वाले जाम से राहत दिलाने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वाॅर्ड-44 के अंतर्गत गांव मलेरना के लोगों ने अवैध निर्माण के नोटिस को लेकर चिंता जताई और कॉलोनी को नियमित करने की मांग की। मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर संवेदनशीलता से विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा। मंत्री नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे।

रेकमेंडेड खबरें