तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत, कॉम्बिंग शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के धनपुरा गांव के जंगल में दो-तीन दिन से तेंदुए को देखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है। तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं गया है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

leopard terror in hapur villagers in panic forest departments combing continues

n NBT न्यूज, हापुड़

थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में दो-तीन दिन से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी है। इस पर वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

जानकारी के अनुसार, गांव धनपुरा निवासी मयंक चचेरे भाई विवेक के साथ हापुड़ से गांव लौट रहे थे। गांव के निकट नहर की तरफ से उन्हें तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने नहर पटरी और आसपास के जंगल, खेतों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तेंदुए के न पकड़े जाने से धनपुरा और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से खुद की और पशुओं की रखवाली करने के लिए रातभर जागने का मजबूर हैं।

रेकमेंडेड खबरें