टीचर्स ट्रेनिंग शिविर की हुई शुरुआत

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली-एनसीआर में बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के लिए एक सप्ताह का टीचर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में सौ से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण जैन अतिथि भवन कैलाश नगर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टीचर्स ट्रेनिंग शिविर की हुई शुरुआत

n NBT न्यूज, नई दिल्ली: दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति के अंतर्गत ग्रीष्मकाल में दिल्ली-एनसीआर में बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए एक सप्ताह का टीचर्स प्रशिक्षण शिविर जैन अतिथि भवन कैलाश नगर में मंगलाचरण, पूजन, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। इसमें सौ से अधिक टीचर्स भाग ले रहे हैं। इस मौके पर धनपाल सिंह जैन, प्रवीन जैन, पीके जैन, मनोज जैन, नरेंद्र जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष चमनलाल जैन व महामंत्री कमल जैन ने सभी का स्वागत किया।

सत्संगः प्राचीन शिव मंदिर, संध्यापुरी संन्यास आश्रम आईजी स्टेडियम में सत्संग के समय महंत धीरेंद्रपुरी ने कहा कि अपने स्वभाव के अनुसार जीना अच्छा होता है, लेकिन दूसरों को भी उनके स्वभाव के अनुसार जीने देना चाहिए।