n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : शहर में डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) प्राइवेट लिमिटेड की जांच में सामने आया है कि कुछ लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में फर्जी रसीदें थमाकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
संस्था के प्रॉजेक्ट हेड अभय रंजन के मुताबिक पकड़ी गई फर्जी रसीदें देखने में असली लगती हैं, लेकिन उन पर ट्रांजेक्शन आईडी और अन्य अनिवार्य विवरण गायब हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद जांच तेज करते हुए गोमती नगर थाने में तहरीर दी गई है।


