n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी की खूबसूरती और पहचान में अब एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के महत्वपूर्ण 'ग्रीन कॉरिडोर' का एंट्री पॉइंट अब नई और खास पहचान से जाना जाएगा। समतामूलक चौराहे के पास इस प्रवेश द्वारा को ' तेजस चौराहा ' नाम दिया जाएगा। इस चौराहे की विशेषता यहां स्थापित होने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' का शानदार मॉडल होगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि 15 दिनों के भीतर तेजस के मॉडल को चौराहे के पास स्थापित किया जाएगा।
रक्षामंत्री की पहल पर पहुंचा 'तेजस' : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की विशेष पहल के बाद बेंगलुरु स्थित HAL ने तेजस का एक विशेष मॉडल लखनऊ भेजा है। इस मॉडल को जनेश्वर मिश्र पार्क में रखा गया है। इसे जल्द स्थापित किया जाएगा।


