पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत के बिहोली गांव में रणजीत की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक के दूर के रिश्तेदार विनोद को गिरफ्तार किया है। शक और नशे में हुए झगड़े के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को रणजीत पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का शक था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

nephew murders uncle on suspicion of illicit relations with wife sensation in panipat

NBT न्यूज, पानीपत : पानीपत के गांव बिहोली में हुए रणजीत हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दूर के रिश्तेदार (भतीजे) विनोद को समालखा से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के शक और शराब के नशे में हुए झगड़े के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रणजीत पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का शक था।