n NBT न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा तीन और चार जून को होगी। यह परीक्षा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों के जिलों में आयोजित करवाई जाएगी। 3,539 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में लगभग आठ लाख 68 हजार 531 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए जून-2022 में आवेदन लिए गए थे। चार बार परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी।


