बेड के बॉक्स में मिला युवती का शव, पड़ोसी युवक फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के आईएमटी थाना एरिया में सोमवार शाम को एक युवती का शव बेड के बॉक्स में मिला। युवती की पहचान सोनी के रूप में हुई। घटना के बाद से कमरे में रहने वाला पड़ोसी युवक फरार है। पुलिस को युवक पर हत्या का शक है।

gurugram sensation after finding a young womans body in a bed box suspicion of murder on neighbor youth absconding

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : आईएमटी थाना एरिया के शंकर की ढाणी में सोमवार शाम को एक बंद कमरे के अंदर बेड के बॉक्स से एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की पहचान सोनी (22) निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। इस घटना के बाद से उस कमरे में रहने वाला युवक फरार है, जिस पर हत्या का शक जताया जा रहा है। युवक भी रायबरेली का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, सोनी यहां रामपाल नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। वह पास में ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। सोमवार को जब सोनी ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश शुरू हुई। सहेली ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा।

जब सोनी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी सहेली ने साथ वाले युवक के कमरे की तरफ रुख किया। कमरा बाहर से बंद था, लेकिन सिर्फ कुंडी ही लगी हुई थी। जैसे ही सहेली ने कुंडी खोली, अंदर से दुर्गंध आई। अनहोनी की आशंका होने पर जब कमरे में रखे बेड के बॉक्स को खोलकर चेक किया तो सोनी का शव पड़ा था।

रेकमेंडेड खबरें