एलयू : LLB में 90 नंबर का पेपर, मिली 70 वाली मार्किंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने परीक्षा परिणामों पर सवाल उठाए हैं। नया मार्किंग सिस्टम लागू होने के बावजूद पुराने पैटर्न पर कॉपियां जांची गई हैं। इससे छात्रों के अंक कम आए हैं। विवि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। छात्र प्रथम श्रेणी से चूक गए हैं।

lu llb exam results students upset with 70 marks marking in 90 marks paper

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के विधि संकाय में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों पर छात्रों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वविद्यालय परिसर के 3-वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम के छात्रों ने मूल्यांकन पद्धति में गंभीर खामियों का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार से नया मार्किंग सिस्टम लागू किया गया है जिसमें रिटेन के 20 अंक बढ़ाए गए हैं, लेकिन छात्रों को बढ़े हुए अंकों के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। छात्रों की ओर से विवि प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया है। परीक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय ने लॉ के मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव किया है। पहले थ्योरी परीक्षा 70 नंबर की होती थी, जिसे बढ़ाकर अब 90 नंबर का कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों ने अनजाने में पुरानी 70 नंबर वाली पद्धति के आधार पर ही मूल्यांकन कर दिया, जबकि कॉपियां 90 नंबर के स्केल पर जांची जानी थीं। इस तकनीकी चूक के कारण अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से चूक गए हैं और उनके अंक काफी कम हो गए हैं। ज्यादातर छात्रों को उसी रेंज में नंबर दिए गए हैं जिस रेंज में पिछले साल दिए गए थे। जबकि 90 अंक से मार्किंग हुई है तो अंक भी ज्यादा मिलने चाहिए।

रेकमेंडेड खबरें