री-एग्ज़ाम होने से खराब हो सकती है रैंक

नवभारतटाइम्स.कॉम

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण एन.टी.ए. ने परीक्षा रद्द कर दी है। अब छात्र दोबारा परीक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें डर है कि दोबारा परीक्षा का पेपर मुश्किल आ सकता है, जिससे उनकी रैंक खराब हो सकती है। यह लापरवाही लाखों छात्रों के भविष्य पर असर डाल सकती है।

neet re exam students fear rank deterioration questions on exam transparency

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

एमबीबीएस में दाखिले के लिए होने वाली नीट की परीक्षा ने एक बार फिर शहर के हजारों छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। पेपर लीक होने के बाद NTA की ओर से परीक्षा कैंसल कर दी गई है। ऐसे में अब शहर के अभ्यर्थियों को रैंक खराब होने का डर सताने लगा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार पेपर आसान आया था। नियमित पढ़ाई करने वाले काफी छात्रों का पेपर अच्छा गया। ऐसे में सब अभ्यर्थी अब परेशान है। अभ्यर्थियों का कहना है दोबारा परीक्षा में अक्सर पेपर मुश्किल आता है। ऐसे में रैंक खराब होने का डर अभ्यर्थियों को सता रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब NEET में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में दूसरी परीक्षा भी पारदर्शिता के साथ होगी, इस पर भी अभ्यर्थी को संशय है।

NEET से उठ रहा भरोसा

बीबीडी निवासी रिया दुबे का कहना है कि मेरा पेपर काफी अच्छा हुआ था। ऐसे में दोबारा परीक्षा से क्या गारंटी है कि पेपर उतना ही बेहतर होगा। ऐसे में यह एक तरह से अभ्यर्थियों के साथ एक तरह का धोखा है। अगर किसी का पेपर पहली बार अच्छा हुआ, दूसरी बार अगर खराब हो जाता है तो उसके भविष्य का जिम्मेदार कौन होगा। ये एक बड़ी लापरवाही है, जिसका खामियाजा अब लाखों छात्र भुगतेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं पर से अभ्यर्थियों का भरोसा ही उठ जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें