साइलेंट किलर बन रहा हाई बल्ड प्रेशर

नवभारतटाइम्स.कॉम

हाई ब्लड प्रेशर लोगों के लिए साइलेंट किलर बन रहा है। भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खानपान इसके मुख्य कारण हैं। यह बीमारी बिना लक्षण दिखाए शरीर को नुकसान पहुंचाती है। विशेषज्ञ नियमित बीपी जांच और इलाज पूरा करने की सलाह दे रहे हैं। नमक कम खाने और व्यायाम करने से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

high blood pressure how to avoid the silent killer know symptoms prevention and treatment

nNBT न्यूज, लखनऊ : भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, बेतरतीब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह बीमारी बिना किसी शुरुआती लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती है, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। ये बातें क्लिनिकल एंड प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. आरके सरन ने कही। वह मंगलवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे वीक के मद्देनजर अपनी बात रख रहे थे। विशेषज्ञों ने लोगों से नियमित बीपी जांच करवाने और इलाज बीच में न छोड़ने की अपील की है। डॉ. सरन ने बताया कि सामान्य ब्लड प्रेशर 120-80 माना जाता है, लेकिन लगातार बीपी बढ़ा रहने पर फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डायरेक्टर इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी डॉ. पीके गोयल ने कहा कि मरीज अक्सर बीपी सामान्य होते ही दवाएं बंद कर देते हैं, जबकि यह लापरवाही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है। वहीं, डायरेक्टर इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी डॉ. एस के द्विवेदी ने सलाह दी कि नमक कम खाएं, नियमित व्यायाम करें।

रेकमेंडेड खबरें