n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-3 में दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। सेक्टर-3 निवासी अमित जटवानी चावला कॉलोनी क्षेत्र में स्टेशनरी का व्यवसाय करते हैं। 2 मई को सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी मधु घर से खाना लेकर दुकान पर गई थीं। दोपहर करीब 1:15 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर पहुंचने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।

