बच्चों को संस्कारों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में भारत विकास परिषद ने एमएलएम इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया। शिविर के दूसरे दिन बच्चों को रामायण की शिक्षाएं दी गईं और जल संरक्षण व नशामुक्ति पर चर्चा हुई। भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुईं। बच्चों को अनुशासन का महत्व भी समझाया गया।

bal sanskar shivir concludes connecting children with values and social concerns

n NBT न्यूज, लखनऊ : भारत विकास परिषद द्वारा जानकीपुरम स्थित एमएलएम इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ‘ बाल संस्कार शिविर ’ के दूसरे दिन शुक्रवार को बच्चों को संस्कारों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। नम्रता शर्मा ने रामायण की शिक्षाएं देकर प्रश्नोत्तरी विजेताओं प्रिया, शिवम व अंशुल को पुरस्कृत किया। आंचल ने रामायण आधारित खेल और ‘आत्मशक्ति व नशामुक्ति’ पर चर्चा की। भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में आलिया, अहाना, आराध्या, सैय्यदा व खुशबू ने पुरस्कार जीते। वाईके गुप्ता ने जल संरक्षण का संदेश दिया। जीएन टंडन व प्रो. डीसी मिश्रा ने अनुशासन का महत्व बताया।