n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : शहर के सिटी पार्क को नया लुक दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसी से डिजाइन तैयार करा लिया है। अब इसका प्रजेंटेशन उच्च अधिकारियों के सामने होगा। इसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में सिटी पार्क एक ऐसा पार्क है, जहां प्रति व्यक्ति दस रुपये एंट्री फीस लगती है। अगर कोई रोजाना सुबह टहलने के लिए जाना चाहता है तो उसे 100 रुपये का मासिक पास बनवाना पड़ता है। तमाम लोगों ने मासिक पास बनवा रखे हैं। बीते फरवरी में सिटी पार्क में पुष्पोत्सव हुआ था। इसके बाद से पार्क की व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। इसके बाद से साफ-सफाई बेहतर नहीं हो पा रही। ओपन जिम भी खराब पड़ा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि सिटी पार्क की डिजाइन तैयार है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा ताकि काम शुरू करा सकें।


