n NBT न्यूज, नोएडा : शहर की प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम को लेकर कंफेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन ( कोनरवा ) ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महासचिव राजीव गर्ग और संयोजक बीबी वलेचा ने बताया कि सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-52 और सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के आसपास रोजाना जाम की समस्या रहती है।


