दिव्यांग स्ट्रीट वेंडर को दुकान लगाने से रोकने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक वीडियो में पुलिस पर दिव्यांग रेहड़ी संचालक को दुकान लगाने से रोकने और धमकाने का आरोप लगा है। रेहड़ी पटरी संघ का कहना है कि दुकानदार ने प्लेटफॉर्म आवंटन के लिए आवेदन किया था फिर भी उसे परेशान किया जा रहा है।

दिव्यांग स्ट्रीट वेंडर को दुकान लगाने से रोकने का आरोप

n NBT न्यूज, नोएडा : शहर में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने एक दिव्यांग रेहड़ी संचालक को दुकान लगाने से रोका और कथित रूप से उसे धमकाया। रेहड़ी पटरी संघ के प्रतिनिधि श्याम गुप्ताका कहना है कि संबंधित दुकानदार ने 2021 में प्लेटफॉर्म आवंटन के लिए आवेदन किया था, इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी सेक्टर-76 में देर रात तक दुकानों के संचालन का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।