ईको विलेज 1 में एओए चुनाव जल्द कराने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

सुपरटेक ईको विलेज 1 के निवासी एओए चुनावों में हो रही देरी से परेशान हैं। उन्होंने डीएम और डिप्टी रजिस्ट्रार से मिलकर जल्द चुनाव कराने की मांग की है। निवासियों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी की उदासीनता के कारण सदस्यता प्रक्रिया धीमी है और प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए हैं। मेंटिनेंस कंपनी भी सुविधाएं नहीं दे रही है।

residents meet dm over delay in eco village 1 aoa elections

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

सुपरटेक ईको विलेज 1 में एओए चुनाव में हो रही देरी के मुद्दे पर शुक्रवार को निवासियों ने डीएम मेधा रूपम व डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने समयबद्ध तरीके से सदस्यता प्रमाणपत्र जारी करने व शीघ्र चुनाव कराने की मांग रखी। सोसायटी के निवासी संजय शर्मा, आरके पांडे, डीके जायसवाल, कमल कुलश्रेष्ठ, विकास शर्मा ने बताया कि परिसर में एओए गठन की धीमी प्रक्रिया से निवासी परेशान हैं। निवासियों की पहल पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने अगस्त 2025 में लिखित आदेश जारी कर सहायक निदेशक, मत्स्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी फ्लैट बायर्स को सदस्य बनाकर एक माह के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि लगभग दस महीने बीत जाने के बाद भी चुनाव अधिकारी की उदासीनता के कारण सदस्यता प्रक्रिया बेहद धीमी बनी हुई है। लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, निवासी सदस्य बन चुके हैं। उन्हें अभी तक सदस्यता प्रमाणपत्र भी जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में रखरखाव देख रही मेंटिनेंस कंपनी सुविधा नहीं दे रही। इस अवसर पर एमके महिंद्रा, जीएस तिवारी, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।