सर्वसमाज महापंचायत पुलिस के हस्तक्षेप से नहीं हुई, हाउस अरेस्ट का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

दादरी में सर्वसमाज महापंचायत पुलिस के हस्तक्षेप से नहीं हो सकी। सपा नेता के बयान के विरोध में यह पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पुलिस ने लोगों को हाउस अरेस्ट कर पंचायत रोकी। पुलिस का कहना है कि अनुमति नहीं ली गई थी और शांति व्यवस्था के लिए अधिकारी भेजे गए थे।

sarvsamaj mahapanchayat cancelled allegations of house arrest on police administration says no permission

n NBT न्यूज, दादरी : ग्रेटर नोएडा के मोहल्ला ब्रह्मपुरी स्थित परशुराम भगवान धर्मशाला में शुक्रवार को प्रस्तावित सर्वसमाज महापंचायत पुलिस हस्तक्षेप के चलते नहीं हो सकी। महापंचायत सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा एक विशेष जाति को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में बुलाई गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हाउस अरेस्ट कर महापंचायत को विफल कर दिया। एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि महापंचायत के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि बयान के विरोध में पहले भी प्रदर्शन हो चुके हैं और नोएडा में मामला दर्ज किया जा चुका है। बार-बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस के अनुसार किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया, बल्कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को लोगों के घर भेजा गया था।