n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-22 स्थित समरविल स्कूल के पास शराब का ठेका संचालित होने से लोगों में रोष है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर बच्चे शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने आते हैं, वहां इस प्रकार की गतिविधियां उचित नहीं हैं और इससे विद्यालय के आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि ठेके के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कई लोग खुले में शराब का सेवन करते दिखाई देते हैं। इससे न केवल छात्रों के मानसिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। उद्यमी सतनारायण गोयल ने बताया कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।


