पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन में पुलिस और गो तस्कर जैकम उर्फ फितना के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से इटली मेड पिस्टल बरामद की है।

hathin police encounter notorious cattle smuggler jaikam alias fitna injured with bullet in both legs weapons recovered

nNBT न्यूज, हथीन : हथीन में सीआईए एविटी स्टाफ और हथीन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अंतरराज्यीय गो तस्कर जैकम उर्फ फितना पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में हथीन थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सीआईए एविटी स्टाफ प्रभारी दीपक गुलिया को सूचना मिली थी कि उटावड़ निवासी जैकम उर्फ फितना अपने साथियों के साथ हथियारों सहित हथीन बाईपास रोड की पुलिया पर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकेबंदी की। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैरों पर गोली चलाई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की इटली मेड पिस्टल बरामद की है। डीएसपी अनिल ने बताया कि आरोपी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान यूपी में भी केस दर्ज हैं।