n NBT न्यूज, गुड़गांव: नैशनल डेंगू डे से पूर्व गांव भोरा कलां स्थित एसएससी अकेडमी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर से रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। बच्चों को डेंगू के लक्षणों और इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल दवाइयों से नहीं बल्कि सामूहिक जागरूकता से ही संभव है।


