कारागार परिसर में लीगल हेल्प डेस्क बनी

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में जिला कारागार के बाहर लीगल हेल्प डेस्क शुरू हुई है। यहां कैदी और उनके परिजन मुफ्त कानूनी सलाह ले सकेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने इसका उद्घाटन किया। आल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम ने कैदियों के लिए वॉटर कूलर और महिला कैदियों के लिए चश्मे दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

lucknow legal help desk opened for inmates and their families in jail free legal advice will be available

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार परिसर के बाहर बंदियों व उनके परिवारीजनों की सहायता के लिए लीगल हेल्प डेस्क स्थापित की गई। जहां बंदियों व उनके परिवारीजन मुफ्त विधिक सलाह ले सकेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के परिवारीजनों की सहायता के लिए कारागार परिसर के बाहर लीगल हेल्प डेस्क स्थापित करवाई। सचिव ने वॉटर कूलर और लीगल हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। आल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम की ओर से बंदियों के लिए वाॅटर कूलर और महिला बंदियों के लिए 30 चश्मे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।