n NBT न्यूज, गुड़गांव
मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम ( HSIIDC ) ने नालों की सफाई शुरू करा दी है। उद्देश्य मॉनसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना है। HSIIDC अधिकारियों के अनुसार जिन सेक्टरों में जलभराव की समस्या अधिक रहती है, वहां विशेष तौर पर सफाई कराई जा रही है। HSIIDC मानेसर के AGM राजीव गोयल ने बताया कि मानेसर के सेक्टरों में करीब 80 किलोमीटर लंबे बरसाती नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 40 लाख रुपये का कॉन्ट्रेक्ट दिया है। मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। सफाई में जेसीबी, सुपर सकर मशीन और ड्रेन मास्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।


