समवशरण महामंडल की हुई पूर्णाहूति

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समवशरण महामंडल विधान का समापन हुआ। आचार्य 108 सुबल सागर महाराज की उपस्थिति में यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। विधानाचार्य आशीष भैया ने इसका निर्देशन किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। अनिल जैन ने ध्वजारोहण किया और अविरल जैन ने सौधर्म इंद्र की भूमिका निभाई।

samavasharan mahamandal vidhan concludes grand event in lucknow under the auspices of acharya subal sagar maharaj

n NBT न्यूज, लखनऊ: डालीगंज स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य 108 सुबल सागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे समवशरण महामंडल विधान की शुक्रवार को पूर्णाहूति हुई। इस अवसर पर भजन हुए। 11 मई से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का निर्देशन विधानाचार्य आशीष भैया ने किया। ऋषि ऐंड ग्रुप के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति के महामंत्री रीतेश जैन ने बताया कि विधान में अनिल जैन ने ध्वजारोहण और अविरल जैन ने सौधर्म इंद्र सहित कई मुख्य पात्रों ने दायित्व निभाया।