n NBT न्यूज, लखनऊ: जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार प्रांशु मिश्रा की मां आशा मिश्रा को शुक्रवार शाम नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। आशियाना के स्काई हिल्टन चौराहे के पास स्थित गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्क-2 में उनकी स्मृति में 'सुमिरन आशा' नाम से श्रद्धांजलि सभा रखी गई।
मौके पर राजनीति, सामाजिक संगठन और मीडिया जगत से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें याद किया। सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा नेता धर्मपाल सिंह, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। DGP राजीव कृष्ण, एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में विधायक राजेश्वर सिंह, नीरज बोरा, आशीष सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


