n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव से यात्रियो और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे की ओर से स्टेशन परिसर और आसपास विकास कार्य तो तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं और जल निकासी व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मामले को लेकर रेलवे प्रवक्ता अजय माइकल ने कहा कि स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। संबंधित एजेंसी को समाधान के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।


