n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिले में जनगणना का काम लगातार जारी है। DC उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के 4 हजार 756 ब्लॉकों में से 3 हजार 427 ब्लॉकों में जनगणना शुरू हो गई है और कुल प्रगति 72 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जोन-1 में 73%, जोन-2 में 48%, जोन-3 में 58% और जोन-4 में 75% कार्य शुरू हो चुका है। वजीराबाद 100% कार्य शुरू होने के साथ जिले में सबसे आगे है। मानेसर में 87% कार्य शुरू हो चुका है। सोहना में 94% और सोहना एमसीआई में 77% कार्य शुरू हो चुका है। पटौदी और पटौदी मंडी एमसीआई में 99% कार्य शुरू हो चुका है। मानेसर तहसील में भी 99% प्रगति है। फर्रुखनगर तहसील में 91 और फरुखनगर एमसी में 96% कार्य शुरू हो चुका है।


