25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डाला तस्करा

नवभारतटाइम्स.कॉम

बीबीडी पुलिस स्टेशन के 25 पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। साथी की पिटाई के बाद छात्रों के हंगामे के दौरान ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन पुलिसकर्मियों को अब जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

25 policemen face action action taken for being absent from duty during student protest after colleagues assault

n NBT न्यूज, चिनहट : बीबीडी पुलिस स्टेशन में तैनात 26 पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी थाने की जनरल डायरी (रोजनामचे) पर शिकायती तस्करा दर्ज किया गया। यह तसकरा एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के निर्देश लिखा गया। पुलिस मैनुअल में यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इन पुलिसकर्मियों में आठ एसआई और बाकी हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

बीबीडी यूनिवर्सिटी परिसर में साथी की पिटाई के बाद छात्रों ने शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब हंगामा कर दिया था। छात्रों ने तीन बार अयोध्या रोड जाम कर दी थी। बवाल की सूचना के बाद चिनहट, विभूतिखंड, गाजीपुर, इंदिरानगर सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची गई थी। डीसीपी पूर्वी, एसीपी विभूतिखंड, एसीपी गाजीपुर और एसीपी गोमतीनगर भी मौके पर पहुंचे थे। बवाल और हंगामा बढ़ता देख एडीसीपी ने बीबीडी थाने के दिन में ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों को बार-बार फोन और मेसेज किए गए, पर 24-25 पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। एडीसीपी डॉ.अमोल मुरकुट पुलिसकर्मियों की इस अनुशासनहीनता से नाराज हो गए। इसे कर्तव्य की अनदेखी मानते हुए विभागीय जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। इन पुलिसकर्मियों को अब स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।