n सुनील गौड़, फरीदाबाद
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर शहर की कई महिलाएं मिसाल बन रही हैं। इसी कड़ी में मोनिका गुप्ता और तुल्काि सुनेजा ने समाज के सामने प्रेरणा पेश की है। दोनों महिलाओं ने “बर्तन बैंक” की शुरुआत की है, जहां से लोग सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मुफ्त में स्टील के बर्तन ले सकते हैं। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा और आईईसी एक्सपर्ट एवं जिला समन्वयक (एमसीएफ) कल्पना मंडल ने उनकी इस पहल की सराहना की है। निगम के स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों में भी दोनों को शामिल किया जा रहा है।

