सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे "15 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में एक इंटर कॉलेज के कर्मचारी को एटीएस चीफ बनकर ठगों ने सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट पर रखा। पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल पर पूछताछ कर धमकाया गया। पीड़ित से तीन बार में 15.20 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए गए। परिजनों को जानकारी मिलने पर ठगी का पता चला।

ats chief impersonators digitally arrested and duped man of 15 lakhs for seven days

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : एटीएस चीफ बनकर ठगों ने इंटर कॉलेज के कर्मचारी को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। पुलिस की वर्दी में रोजाना चार घंटे विडियो कॉल पर पूछताछ की। पीड़ित को धमकाकर उससे तीन बार में 15.20 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिया। पीड़ित ने परिजनों को पूरी जानकारी दी।

तुराबनगर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि घंटाघर के एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं। 30 मार्च की दोपहर करीब पौने तीन बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एटीएस इंस्पेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर कर्नाटक में बैंक खाता खोलकर मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है और उन्हें एकांत में जाने के लिए कहा। इसके बाद ठगों ने उन्हें विडियो काल पर लिया और सरकारी कागजात दिखाए। साथ ही पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल किए जाने की बात कही। जांच में सहयोग करने के बाद उनसे ली जाने वाली रकम ब्याज समेत उनके खातों में वापस भेज दी जाएगी। मानसिक दबाव में आकर उन्होंने 15.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बेटे को बताने पर पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए।