रामकृष्ण मठ में हुई फलाहारिणी काली और षोडसी पूजा

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के रामकृष्ण मठ में फलाहारिणी काली और षोडसी पूजा का उत्सव मनाया गया। मठाध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने पूजा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कानपुर के कलाकारों ने भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी। यह उत्सव पारंपरिक श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रामकृष्ण मठ में हुई फलाहारिणी काली और षोडसी पूजा

n NBT न्यूज लखनऊः निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में शनिवार को श्रीश्री फलहारिणी काली पूजा उत्सव पारंपरिक श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मंगल आरती व वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद मठाध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने ऑनलाइन सत्संग में फलाहारिणी काली एवं षोडसी पूजा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कानपुर के अशोक मुखर्जी व अन्य कलाकारों ने भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी।