घोषित वेतन लागू कराने को लेकर प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल जारी है। कर्मचारी लघु सचिवालय पर धरना दे रहे हैं। वे घोषित वेतन लागू करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन और 2100 रुपये की बढ़ोतरी अभी तक लागू नहीं हुई है।

rural sanitation workers protest continues for implementation of announced salary accusing government of neglect

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन गुड़गांव इकाई की हडताल दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द लागू करने की मांग उठाई।

सतबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से नियमित होने, स्थायी भर्ती और घोषित वेतन लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। मुख्यमंत्री की ओर से नवंबर 2024 में घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन और जून 2025 में घोषित 2100 रुपये की बढ़ोतरी अब तक लागू नहीं की गई है। प्रदेश में करीब 9 हजार 700 पद खाली पड़े हैं और 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती की मांग भी लंबे समय से लंबित है। कर्मचारियों ने 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और एक्सग्रेशिया नीति लागू करने की भी मांग उठाई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते समाधान नहीं किया गया तो 20 मई तक घोषित राज्यव्यापी हड़ताल को और तेज किया जाएगा। छाजूराम, ऊषा सरोहा, संजना, अशोक आदि मौजूद रहे।