सेक्टर-36 में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। घरों में मिट्टी और दूषित पानी आने से लोगों को पीने और घरेलू कामों में दिक्कत हो रही है। निवासियों का कहना है कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग बाहर से पानी खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

sector 36 dirty water supply greater noida residents face increased problems risk of diseases

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

सेक्टर-36 में पिछले कई दिनों से सप्लाई के पानी में गंदगी आने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। निवासियों का आरोप है कि घरों में मिट्टी और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे पीने और घरेलू उपयोग में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सेक्टर-36 निवासी डॉ. अजय भाटी ने बताया कि सेक्टर में रुक-रुक कर गंदा और मिट्टी मिला पानी आ रहा है। कई बार पानी इतना दूषित होता है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। लोगों का आरोप है कि गंगाजल सप्लाई के दावों की भी पोल खुल रही है। निवासियों ने बताया कि पानी की समस्या के चलते उन्हें पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।