n NBT न्यूज़, निगोहां : वट सावित्री पूजा शनिवार को निगोहां क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई। निगोहां कस्बे और आसपास के गांवों में स्थित वट वृक्ष ों के नीचे महिलाओं की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। सुहागिनों ने कच्चे सूत से वृक्ष में सात या 108 बार परिक्रमा कर धागा बांधा। निगोहां के रेलवे स्टेशन के पास मौजूद पुराने वट वृक्ष, रामपुर गढ़ी, कांटा करौदी, मीरकनगर और आसपास के मंदिरों के पास लगे वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की कतार लगी रही।

