n NBT न्यूज, गाजियाबाद : प्रत्येक रविवार को शहर के सभी शहरी आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य आरोग्य मेले लगते हैं। इसी क्रम में 17 मई को भी आयोजित मेले में 3954 मरीजों ने खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और शरीर में जकड़न का इलाज कराया। इनमें 476 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जबकि 74 मरीजों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घूकना के प्रभारी डॉ. ललित ने बताया कि मेले में इलाज के लिए आए 74 फीसदी मरीज गर्मी से परेशान थे। अधिकांश लोगों में तेज बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी जैसी शिकायतें मिलीं। 654 गर्भवतियों को टिटनेस के टीके लगाए गए।

