nNBT न्यूज, बल्लभगढ़
प्रह्लादपुर माजरा डीग गांव में पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी पर हमले का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने एक ही परिवार के 8 नामजद लोगों समेत 15 से 20 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 निवासी पंकज 14 मई की रात अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद के बाद उसने पत्नी अंजू और साले हरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 16 मई को जांच के लिए पुलिस टीम आरोपी पंकज को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में ही पंकज से मारपीट कर दी और बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

