14 मई का लेख ‘ NTA का बोझ बांटा जाए’ पढ़ा। NEET-UG परीक्षा का पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। इस घटना ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा रद्द होने के बाद कई छात्रों ने हताशा में आत्मघाती कदम भी उठाए। कई छात्रों ने दोबारा परीक्षा के तनाव में आत्महत्या करने जैसे कदम उठाए। 22 लाख से अधिक छात्र इस विवाद से प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
वीरेंद्र कुमार जाटव, दिल्ली

